रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर नगर निगम के पार्षद आशीष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल के नेतृत्व में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भाजपा पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। साथ ही पार्टी से लगातार जनसमूह जुड रहा है। साथ ही उन्होंने पार्षद आशीष अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता लेने पर बधाई दी। वहीं डॉ. निशंक व विधायक प्रदीप बत्रा ने भी भाजपा पार्टी जॉइन करने पर आशीष को बधाई दी। इस दौरान पार्षद आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी और मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से प्रभावित होकर उन्होंने आज पार्टी जॉइन की। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दमखम के साथ आगे बढ़ेंगे और पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विजयी बनायेंगे। वही भाजपा जॉइन करने के दौरान उनके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे। सभी ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share