रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज रुड़की शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने शब्दों में पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते देश के लिए दिये गए उनके योगदान को सराहा गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की नीँव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही रखी थी। उनके द्वारा देश की तरक्की में दिये गये योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गये ओर अंतिम बार वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा की जेल में रहे।

जहां से उन्होंने अपनी जीवनी भी लिखी ओर उसमें उत्तराखंड का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही संघर्ष के लिए जानी जाती है। कहा कि हम सभी आज प्रण लें कि आगामी चुनाव कर दृष्टिगत बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें तैयार रहने के लिए जागरूक करें, लेकिन जहां भाजपा संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है, वही कांग्रेस संगठन मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं महानगर अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि मुकेश सैनी के बेटे की बारात नही निकल रही, जो घर जाकर आमंत्रण दिया जाये, उनकी जिम्मेदारी है कि वह कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम के एकजुटता का संदेश दें। कार्यक्रम को पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, प्रदेश महासचिव राजकुमार सैनी, पूर्व चैयरमेन पंडित दिनेश कौशिक, धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, मुकेश सैनी, सीताराम शर्मा, आदेश सैनी, राजबीर रोड, कलीम खान, सपना वाल्मीकि आदि ने भी संबोधित किया। श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुब्शशिर, सुधीर शांडिल्य, मुल्कीराज सैनी, ऋतु कंडियाल, राव नावेद, उम्मेद गाजी, मोहम्मद आदिल फरीदी, सुखमेंद्र वाल्मीकि, भूपेंद्र दीवान, सचिन त्यागी, सचिन चौधरी, सालिम गोड, गुड्डू पार्षद आदि बडी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सागर पूरी व संचालन श्रवण गोस्वामी ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share