रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा सिविल लाईन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनका स्मरण करते हुए फूले दंपत्ति को भारत रत्न सम्मान दिये जाने की मांग की। ओबीसी विभाग कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुभाष सैनी ने माता सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा मजबूत आधार है। शिक्षा के लिए किये संघर्ष के कारण ही माता सावित्रीबाई फूले का नाम सम्मान से लिया जाता है।

वहीं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया अतुलनीय योगदान ही पिछडा, दलित एवं महिलाओं के उत्थान का सबसे बड़ा हथियार बना है। वहीं रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी व इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुण्डीर ने कहा कि आज के समय कांग्रेस की विचारधारा महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्री बाई फूले की सोच के साथ शत-प्रतिशत मेल खाती है। उनके विचार देश की प्रगति के लिए बुनियाद का कार्य करेंगे। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले ने समाज के सभी वर्गों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए जो संकल्प लिया, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। श्रद्धांजलि सभा में लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, कलीम खान, राजेन्द्र चैधरी, नरेश सैनी चेयरमैन, सुशील कश्यप, मेलाराम प्रजापति, सरिता सैनी एड., ऋतु कंडियाल, दीपचंद सैनी, रिजवान अहमद, वैभव सैनी, श्रवण गोस्वामी, जाकिर हुसैन, जितेन्द्र सैनी, रुस्तम माही, रईस अहमद, मुकीम अली, पंकज सैनी, सन्नी सैनी, शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश मैठाणी, जसविंदर सिंह एड समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share