रुड़की। ( बबलू सैनी ) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज मिशन स्थित कैम्प कार्यालय पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि एक महिला में त्याग, प्रेम और स्नेह के भाव को देखने मिलते हैं। हम ऐसी कुछ भारतीय महिलाओं, जिसमें स्व. इन्दिरा गांधी, श्रीमति सोनिया गांधी शामिल हैं, जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की प्रेरणादायक महिलाओं में इनका नाम शामिल हुआ। यह महिलाएं समाज में बदलाव लाई और अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनी। इन आयरन लेडिज ने समाज को दिखाया कि दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं, जो वह नहीं कर सकती। इन महिलाओं ने यह दिखाया कि इनके पास इतनी शक्ति है कि वह रास्ते में आने वाली अड़चनों से भी नहीं डरती हैं। हमें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ेकहा कि आज के दौर में महिलाएं आगे बढ़कर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर श्रीमति उदय जैन, डॉ. आदर्श शर्मा, मीरा धीमान, रीतू कंडियाल, मनु जैन, कमला चौधरी आदि अनेकों महिलाओं के साथ ही सेवादल के राष्ट्रीय सचिव राजबीर सिंह रोड़, युव नेता लवी त्यागी, पंकज सोनकर, सुशील कश्यप, सहुैल खान, एड. जसविंदर सिंह, मनोज जैंथ, हेमेन्द्र चौधरी आदि अनेक कांग्रेसीगण मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share