हरिद्वार। ( आयुष गुप्ता )
वरिष्ठ सामाजिक संगठन ने बैठक कर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुनगर्ठन किया। बीसी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चौधरी चरण सिंह को फिर से सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। योगेंद्र राणा एवं विद्यासागर गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हरदयाल अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, एफसीएस भास्कर को संगठन मंत्री, महेश चंद त्यागी को प्रचार मंत्री, शिवचरण, सुभाष ग्रोवर अशोक पाल एवं शिवकुमार शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ सामाजिक संगठन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निवारण करने का प्रयास करता रहेगा। इस दौरान संतोष सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, सीताराम, एसएन बत्रा, मदन गोपाल उपाध्याय, अनूप सिंह चौधरी, भजन सिंह, भोपाल सिंह, अतर सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामसागर सिंह, सतपाल, गिरधारी लाल, गुलाब राय आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share