रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को मनाते हुए बीएसएम पीजी कॉलेज में आज एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 84 यूके एनसीसी वाहिनी एवं बीएसएम पीजी कॉलेज के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी 12 टीमों के नाम राष्ट्र के देशभक्त व्यक्तियों के नाम पर रखे गए थे। रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण बीएसएम पीजी कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, डायरेक्टर रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा एवं प्राचार्य कैप्टन गौतम वीर द्वारा किया गया। एनसीसी कैडेट एवं सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर बनाई गई रंगोली हमारी भावनाओं का प्रतिबिंब है। आज पूरा विश्व भारत की आजादी के अमृत महोत्सव  के जज्बे को देखकर हैरान है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को लोग एक महोत्सव की तरह कैसे मना रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन गौतम वीर ने कहा की रंगोली के माध्यम से हम ‘हर घर में तिरंगा’ फहराने का संदेश दे रहे हैं। हम सभी को मिलकर अमृत महोत्सव को सफल बनाना है। एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. गौतम वीर ने कहा कि देशभक्त शहीदों  के नाम से जो टीमें बनाई गई हैं, उससे पता चलता है कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित है। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भगत सिंह, ग्रुप द्वितीय स्थान तिलक ग्रुप और तृतीय स्थान शास्त्री ग्रुप, सांत्वना पुरस्कार लक्ष्मीबाई ग्रुप, सरोजिनी ग्रुप और खुदीराम ग्रुप ने हासिल किया। निर्णायक मंडल में बीएसएम लॉ. कॉलेज की प्राचार्या अर्चना शर्मा, बीएसएम बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ.ममता जोशी और डॉ. सुरजीत सिंह रहे। रंगोली कार्यक्रम की कमेटी में डॉ. रीमा सिन्हा, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. अलका तोमर, डॉ. इंदु अरोड़ा, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. शिखा जैन, डॉ. अर्चना त्यागी, अफजल मंगलोरी, डॉ. एसके महला, कुमारी अंजना और संदीप पोसवाल थे। इस अवसर पर एनसीसी 84 वाहिनी के वित्त लेखाकार चंदा कपूर, सूबेदार संजय शाहमल के साथ कैडेट अनुष्का, रेशमा, शुभांगी, विपिन, काजल आदि एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share