रुड़की। ( बबलू सैनी ) आज नव-नियुक्त रुड़की जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आवास विकास स्थित शोभाराम प्रजापति के कार्यालय पर किया गया। जहां सांसद डॉ. निशंक व जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने शोभाराम के कार्यालय का उद्घाटन किया। शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों और समाज के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, यहां तक की महिलाएं और बेटियां भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरिद्वार जनपद को ईमानदार जिपं अध्यक्ष दिया, जबकि इससे पहले वाले के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ करता था। उन्होंने कहा कि छोटे जिले के माध्यम से कार्यकर्ताओ की समस्याओं को तेजी के साथ दूर किया जा सकेगा। भाजपा भारत को एक भारत के रूप में बनाने के लिए कार्य कर रही है। कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के अभियान को बढ़ावा देते हुए जनपद के 4 ब्लॉक में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद पर अपना प्रत्याशी बनाकर उन्हें जीत दिलाई। जिसके बाद उन्होंने भाजपा पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति लाभान्वित होकर आगे बढ़ रहा है। वही नव-नियुक्त जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि वह आपके बीच में प्रभारी नही आभारी के रूप में काम करेंगे। जो प्यार और सम्मान भाजपा ने उन्हें दिया है, वह उस पर हमेशा ईमानदारी के साथ खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रुड़की क्षेत्र की जनता का ही प्यार है, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही अन्य जिम्मेदारियों के अलावा आज जिला प्रभारी के रूप में उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने अतिथियों का आभार जताया और प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में हाईकमान द्वारा सौंपी गई है, वह उसे पूरा करने का काम करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें पार्टी की नीति रीती से भी अवगत कराया जाएगा। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सैनी एडवोकेट व पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने भी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। भाजपा नेता आदेश सैनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था: जिसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जहां कई लोग भोजन से महरूम रहे, तो वहीं भीड़ जुटाने के लिए बाहरी लोगों का सहारा लिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि रुड़की जिलाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में रुड़की के विधायक ही गायब रहे। बताया गया है कि न तो उनका फ्लैक्स पर कोई फ़ोटो था, न ही उन्हें निमंत्रण दिया गया।

..जब रुड़की ब्लॉक प्रमुख का नाम बोलने में हिचके निशंक

अपने संबोधन में सांसद डॉ. निशंक रुड़की ब्लॉक प्रमुख का नाम सही से नही ले पाए। वह लुबना राव की जगह लुमना राव कहते नजर आए, बाद में लोगों की जानकारी के बाद सही नाम लिया। डॉ. निशंक उनके पार्टी से जुड़ने के पीछे की वजह ओर उनके कदम की प्रशंसा करते तो नजर आए, लेकिन नाम सही नही ले सके, जिसकी चर्चाएं होती रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share