रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) 
जहां एक और पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई तानाशाही जगजाहिर है। साथ ही भाजपा द्वारा दबाव बनाकर जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए प्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने का काम किया गया, तो वही एक और बड़ा खेला भगवानपुर में भी हो गया। यह खेला और किसी के साथ नहीं बल्कि भगवानपुर विधायक ममता राकेश के साथ हुआ। आज कांग्रेसी विधायक ममता राकेश के पुत्र अभिषेक राकेश और उनकी बेटी बीडीसी सदस्य आयुषी राकेश आज भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश

पोखरियाल निशंक ने दोनों भाई-बहन को भाजपा की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद दोनों भाई बहन ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा नेतृत्व को आश्वासन दिया। वहीं उनकी भाजपा में जॉइनिंग पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि उनका बेटा समझदार हो गया है। भाजपा में जाने का फैसला उसका खुद का है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही है और रहेंगी और कांग्रेस के लिए ही वह काम करेंगी। इसके अलावा विधायक ममता राकेश को एक झटका पहले ही लग चुका है, क्योंकि जिस जिपं सदस्य रिजवान उर्फ जानी ठेकेदार के लिए विधायक ममता ने धरना दिया, वह अगले ही दिन भाजपा का हो गया, इसके अलावा सिरचंदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी भूरा भी भाजपा में शामिल हो गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share