भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, जितेंद्र सैनी बने अध्यक्ष

रुड़की। आज अधिवक्ता एसो. भगवानपुर के वार्षिक चुनाव अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर सम्पन्न हुये। जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सैनी विजयी हुये। उन्हें 51 मंे से 31 मत मिले व उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सुनील परालिया को केवल 19 मत मिले तथा सचिव कुमार कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुये। उन्हें 51 में से 31 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी ऋतुराज सिंह को केवल 19 मत मिले। कुल 84 वोटों मंे से 51 वोटों पर मतदान हुआ, जिनमें से एक वोट निरस्त हुई। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार सैनी निर्वाचित हुये, वहीं उपाध्यक्ष विष्णुदत्त, सचिव जनेश्वर, सह-सचिव संजीव कुमार सैनी, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील सैनी सर्वसम्मति से नियुक्त किये गये। वहीं ऑडिटर विपिन कुमार सैनी सर्वसम्मति से चुने गये। चुनाव बार कौंसिल से आये पर्यवेक्षक रंजन सौलंकी और राजबीर सिंह बिष्ट की निगरानी में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अरविश चौहान, अनुभव चौधरी, अमित शर्मा और पलटूराम ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजीव वर्मा, ताराचंद सैनी, सुरेन्द्र सैनी, शीषपाल, राजेन्द्र सैनी, हिमांशु कश्यप, शिवराज प्रजापति, सतीश कुमार, राव अफजाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share