रुड़की। (आयुष गुप्ता ) आज रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव उत्साहपूर्वक संपन्न हो गए। इस दौरान पूर्व की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद पर चौधरी लिल्लू सिंह ने बाजी मारते हुए अपने प्रतिद्वंदी विजयपाल पुंडीर, संदीप यादव, सुनील गोयल व विपुल वालिया को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। वही सचिव पद पर राजीव चौधरी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए राव नावेद, अनित चौधरी, राजू मुस्तकीम व मनोज को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत चौहान ने पदम सिंह को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज कराई। इसके साथ ही

कोषाध्यक्ष पद पर खुशनुमा ने अलका शर्मा व जावेद को शिकस्त देते हुए अपनी जीत दर्ज कराई। इसके साथ ही तीन पदों पर पर्चा दाखिल होने के साथ ही निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों में सह सचिव पद पर सुशील कुमार पाल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अनु सैनी व ऑडिटर पद पर सचिन वर्मा ने जीत का परचम लहराया। प्रत्याशियों के विजय होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और आतिशबाजी करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर जीत का जश्न मनाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। वहीं विजय प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को भी मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हार-जीत एक अलग चीज है, वह सबको साथ लेकर एडवोकेट एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे और यूनियन को मजबूती प्रदान की जाएगी। साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं से जुड़ी जो भी समस्या है, उन्हें प्राथमिकता के साथ हल कराया जायेगा। इसके अलावा भवन व अन्य समस्याओं को लेकर भी मंथन कर उन्हें धरातल पर उतरने का काम किया जाएगा। प्रत्याशियों की जीत दर्ज होने पर समस्त अधिवक्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

इन्हें मिले इतने वोट:- प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर
1. चौ. लिल्लू सिंह: 377
2. विजयपाल पुंडीर: 66
3. विपुल वालिया: 148
4. सुनील कुमार: 38
5. संदीप : 97

उपाध्यक्ष पद पर:-
1. पदम : 277
2. विक्रांत चौहान: 440

सचिव पद पर:-
1. अनित चौधरी: 137
2. मनोज : 133
3. राजू मुस्तकीम: 78
4. राजीव चौधरी: 213
5. राव नावेद: 151

कोषाध्यक्ष पद पर:-
1. अलका : 282
2. ख़ुशनुमा : 296
3. जावेद : 143
मत मिले।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share