सरकार का फैसला: 25 मई तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, ई-पास की सुविधाएं रहेंगी सुचारू

देहरादून।
कोराना के बढ़ते मामलों की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 1 हफ्ते कोविड कर्फ्यू को और बढ़ा दिया है। जो 25 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि कोराना की चेन तोड़ने के लिए 14 दिन का समय जरूरी है, इसलिए जब दूसरे फेज का कोविड कर्फ्यू लागू होगा तो कोराना के आंकडों में गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं सुबोध उनियाल का कहना है सख्ती के साथ ही दूसरे फेज का कोविड कर्फ्यू लागू होगा। जिसमें शादियों में जहां शामिल होने वाले सभी लोगों को कोराना की आरटीपीसीआर नेगिटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है, वहीं आवश्यक कार्य पड़ने पर ई पास लागू किया जाएगा। जिससे आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलने पर लोगाों को दिक्कत न हो, कई बार देखने में आया है कि डेड बाॅडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय चैकिंग तो नहीं हो रही है, लेकिन जब लोग अंतिम संस्कार कर वापस आ रहे है,या कोई किसी के निधन पर पर शामिल होने जा रहा है तो उसे पूछताछ की जा रही है, इसलिए आवश्यक कार्य पड़ने पर ई पास लागू किया जाएगा। वही कोरोना कर्फ्यू को लेकर और क्या कुछ नए फैसले लिए जाने हैं इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ आज मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी जिसके बाद इस बात को लेकर फैसला कर दिया जाएगा कि कोई छूट दी जाएगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share