भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल, भाजपा नेता चेरब जैन ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
जादूगर रोड पर शनिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल दो युवकों की जान बचाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चैरब जैन ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपनी डिफेंडर गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार शुरू कराया।


जानकारी के अनुसार, चैरब जैन शाम लगभग 6:30 बजे अपने आवास से जादूगर रोड स्थित कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान जादूगर रोड पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई थी, जहां लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी। हादसा काफी भयावह था और घायल युवक सड़क पर तड़प रहे थे, लेकिन भीड़ में मौजूद कोई व्यक्ति उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चैरब जैन ने बिना समय गंवाए स्वयं आगे बढ़कर दोनों घायलों को अपनी डिफेंडर गाड़ी में बैठाया और तत्काल विनय विशाल हॉस्पिटल पहुंचाया। रास्ते में ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी तथा अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर घायलों के शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने डॉ. विनय से भी फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी और इलाज तत्काल शुरू करने का अनुरोध किया। चैरब जैन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते हॉस्पिटल स्टाफ स्ट्रेचर के साथ पहले से तैयार खड़ा था। अस्पताल पहुंचते ही घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और समय रहते सहायता करने के लिए चैरब जैन का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे उदाहरण समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। चैरब जैन द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानवता और सेवा भाव ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share