झबरेड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम, ट्रक हिरासत में, चालक फरार

झबरेड़ा। ( आयुष गुप्ता )
शाम के समय सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव पुत्र रोशन (22) व ऋतिक पुत्र साधू (23) किसी कार्य से बाइक पर बैठकर झबरेड़ा गए थे। शाम को 5ः00 बजे के करीब जब वह अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे, जैसे ही साबतवाली गेट के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से तेजी से आ रहे एक ट्रक चालक ने दोनों युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तथा परिजनों को भी इस घटना से अवगत
कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग मृतकों के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंध रहे हैं। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में इसी स्थान पर एक दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों भी एक युवक की यहां दर्दनाक मौत हुई थी और सड़क पर डिवाइडर लगाने के लिए लोगों ने मांग की थी, लेकिन अभी तक भी वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। यही कारण है कि इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस मामले में पुलिस के साथ ही लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी संज्ञान लेकर सुरक्षात्मक कार्य करने चाहिए। ताकि लोगों की जान को खतरा न हो सके। दो युवकों की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है और चालक फरार हो गया है। जल्द ही चालक को पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर बिना हेलमेट ना चले और वाहन को तेजी से ना चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share