दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, फरार की तलाश जारी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी को वादिया द्वारा प्रतिवादी राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर, रेशमा पत्नी सुहेल निवासी पंचठागढी जनपद मुजफ्फरनगर व शबाना के विरूद्ध लिखित तहरीर दी कि प्रतिवादी रशीद के द्वारा वादिया के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व रेशमा व शबाना द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर धारा 69, 115(2), 351(3), 89 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी के सुपुर्द की गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम के द्वारा बृहस्पतिवार को अभियुक्त राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई धर्मेंद्र राठी, एसआई चंद्रमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रजत, अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share