नशामुक्ति केंद्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग ने प्रताड़ना से तंग आकर दिया घटना को अंजाम

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
कोतवाली रुड़की पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि 12 मई की देर रात्रि में 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केन्द्र ढण्डेरी ख्वाजगीपुर रुडकी में एक व्यक्ति आशीष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा हुआ मिला, जिसके शरीर पर गम्भीर चोट के निशान दिख रहे थे व आस-पास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण व सीओ रुड़की भी घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुचें। नशा मुक्ति केन्द्र के बन्द व्यक्तियो से पूछताछ की गयी, तो जांच में सामने आया कि मृतक आशीष की हत्या उसी के साथ रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा की गयी है। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अक्सर नाबालिक के साथ गाली गलोज करता था व मारपीट की धमकी देता था, जिस कारण मृतक हत्या की गयी। प्रकरण में आरोपी नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर घटना के संबंध में कोतवाली रुडकी पर वादी नवीन गौतम निवासी बसेडी खादर कोतवाली लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 103/3(5) बनाम नाबालिक पंजीकृत किया गया। जिसमें अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने मौके से एक स्टील का नुकीला टुकड़ा, एक मफलर, प्रतिवादी नाबालिग के कपड़े भी बरामद किए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 नवीन चौहान, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राठी, हे0कानि0 दिनेश गुप्ता, हे0कानि0 नूर मलिक व का0 लईक अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share