शंकर मठ आश्रम टोडा अहतमाल को लगातार निशाना बना रहे चोर, हजारो की नगदी में सामान चोरी कर हुए फरार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
बीती देर रात शंकर मठ आश्रम टोडा एहतमाल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मंदिर में मौजूद गोलको से सारा कैश चोरी करने के साथ ही मंदिर में लगे 4 घंटे भी चोरी कर लिए गए। आश्रम में सो रहे कर्मचारियों के शोर मचाने पर चोर, सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा चोरी की घटना की जानकारी आश्रम के प्रबंधक स्वामी सिंधु सागर को दी गई, जिस पर स्वामी सिंधु सागर द्वारा 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। बताया गया है कि स्वामी जी उस समय बाहर गए हुए थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 1:30 बजे टोडा एहतमल स्थित शंकर मठ आश्रम में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की गोलको के ताले तोड़कर लगभग 30,000 की नगदी व मंदिर परिसर में लगे बड़े घंटो में से 4 घंटे चोरी कर लिए गए। आहट सुनकर आश्रम में सो रहे कर्मचारियो द्वारा शोर मचाने पर चोर, माल लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती गत दो दिनों से किसी कार्य से टिहरी गए हुए थे। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा चोरी की घटना की जानकारी स्वामी को दी गई, जिस पर स्वामी जी द्वारा 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके चोरी की घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। विदित हो इससे पूर्व भी अज्ञात चोर आश्रम स्थित मंदिर को दो बार निशाना बना चुके हैं, जिसमें चोर तांबे के बर्तन, घंटे और नगदी चोरी कर ले गए। पिछली वारदातों में भी पुलिस के हाथ चोर नहीं लग पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share