रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) पृथ्वीराज चैहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड रुड़की कार्यकारिणी की एक बैठक महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चैहान के निवास स्थान रामनगर में उन्हीं की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन एडवोकेट अरविंद चैहान महामंत्री ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री ने कहा कि महासभा के मेम्बरों को बढ़ाया जाये। महासभा की मेंबरशिप बढ़ाई जाए ताकि संगठन मजबूत हो सके। बैठक में महासभा के उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा कि महासभा के लिए एक धर्मशाला का होना अनिवार्य है, जिसके लिए जमीन की तलाश की जाए। सभी ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि शीघ्रता से रुड़की के अंदर एक धर्मशाला बनाए जाने के लिए जमीन खरीदी जाए। ब्रह्मपाल सिंह चैहान गहलोत व विजेंद्र सिंह चैहान ने संयुक्त रुप से कहा कि महासभा की ओर से शीघ्र ही होली मिलन का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए तिथि निर्धारित कर सबको सूचित किया जाएगा। यह होली मिलन का कार्यक्रम सपरिवार होगा। महासभा के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश मेंसमाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा सनातनी ग्रंथ हिंदुओं की पूजनीय रामायण में लिखित चैपाई के संबंध में अभद्र टिप्पणी की है, जिसका नाम स्वामी प्रसाद मौर्य है, इनके इस कथन की पृथ्वीराज चैहान क्षत्रिय विकास महासभा, उत्तराखंड, रुड़की घोर भत्र्सना करती है तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करने की मांग करती है और ऐसे किसी भी व्यक्ति को ना बक्शा जाए, जो हमारे हिंदुओं के ग्रंथों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे व्यक्ति अन्य दूसरे समुदाय के ग्रंथों पर कोई ऐसी अभद्र टिप्पणी करके दिखाएं। हम सभी धर्मों का धर्म के ग्रंथों का सम्मान करते हैं। इसका मतलब यह भी नहीं कि कोई भी व्यक्ति अनर्गल तरीके से हमारे ग्रंथों का अपमान करें। उसके लिए हमारा पुरजोर विरोध है और मुख्यमंत्री जी से मांग है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया और अंत में स्वामी प्रसाद मौर्य के इस ब्यान की पुनः घोर निंदा की। बैठक में यशवंत सिंह चैहान, महासभा के उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत, विजेंद्र सिंह चैहान, के.पी. सिंह चैहान, रामपाल सिंह चैहान, धर्मपाल सिंह चैहान, नरेंद्र सिंह गहलोत, एडवोकेट अरविंद चैहान आदि मौजूद रहे।