घर में छापेमारी कर कलियर पुलिस ने पकड़ा ढाई कुंतल गौमांस, मौके से महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

कलियर। ( मुजम्मिल सिद्दकी )
कलियर थाना पुलिस ने ग्राम मुकर्रबपुर के एक घर पर छापेमारी की और दो कुंतल पचास किलो गौमांस पकडा़। मौके से पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।जबकि दो गौ तस्कर मौके से फरार हो गये, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने घर से गौकशी के उपकरण भी बरामद किये है। पुलिस ने एक महिला सहित दो पुरूष के विरुद्ध उत्तराखंड गौ सरंक्षण के अधिनियम मे मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार महिला को कोर्ट मे पेश किया, जहां से उसें जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष जहागीर अली ने बताया कि ग्राम मुकर्रबपुर के एक घर पर गौ तस्करों द्वारा बडे़ पैमाने पर गौकशी की जा रही थी। जिसकी सूचना गत रात्रि मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गठित की गई और टीम द्वारा उक्त घर पर छापेमारी कर दो कुंतल पचास किलों गौमांस पकडा़। टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य गौ तस्कर मौके से फरार हो गये। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से गौकशी के उपकरण भी बरामद कियें है। वही गौमांस होने की पुष्टि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई है। पुलिस पूछताछ में महिला आरोपी ने अपना नाम नूर फातिमा पत्नी कल्लू उर्फ बहरा निवासी ग्राम मुकर्रबपुर व फरार आरोपीयो के नाम नावेद उर्फ निगर, कल्लू उर्फ बहरा पुत्रगण इकबाल निवासीगण मुकर्रबपुर थाना कलियर बताया।पुलिस ने उक्त मामले मे एक महिला सहित दो पुरूष के विरुद्ध उत्तराखंड गौ सरंक्षण अधिनियम मे मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार महिला आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहागीर अली, उपनिरीक्षक अश्विन बलूनी, हेड़ कांस्टेबल जमशेद अली, इलियास अली, हेड़़ कांस्टेबल एलआईयू मोहम्मद हनीफ, कांस्टेबल राहूल नेगी, गीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share