Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) पुलिस ने फायरिंग वाली घटना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवकों को चिन्हित करने में लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के जाटोल मार्ग पर बाग कॉलोनी में शुक्रवार की रात को छः अज्ञात युवक घुस आए थे। युवकों ने? एक घर के सामने ताबड़तोड़ 8 राउंड फायरिंग की थी। रात को हुई फायरिंग से कॉलोनी वासी सहम गए थे। लोगांे ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर आकर कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए थे। इस मामले में कॉलोनी वासी प्रमोद कुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रविवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फायरिंग कर दहशत फैलाने का अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share