रुड़की। ( बबलू सैनी ) मिशन कंपाउंड स्थित प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर बोलते हुए किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि आजादी के समय देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए सक्षम नेतृत्व की जरूरत थी। स्व. नेहरू ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनकी बनाई नीतियों से आज देश विकास की राह में तेजी से प्रगति कर रहा हैं। वक्ताओं ने नेहरू को कुशल पथ प्रदर्शक और नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलकर देश व समाज हित में काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, राजबीर रोड़, रितु कंडियाल, जाकिर, मोहम्मद मुबशशीर, रईस अहमद, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद शकील अहमद, अमित सोनकर, हेमेंद्र चौधरी, अफजल मंगलोरी, शिव कैलाश शर्मा, नफीसुल हसन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कांग्रेस जनों के साथ दी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि
