राज्य योजना से झबरेड़ा विधानसभा के 4 गांव में होंगे पांच विभिन्न निर्माण कार्य, विधायक देशराज ने मुख्यमंत्री व काबीना मंत्री का जताया आभार

देहरादून।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशों पर सचिव, लो0नि0वि0 अमित नेगी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र झबरेडा में पॉच विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। इन कार्यो के लिए मुख्यमंत्री एंव लो0नि0वि0 मंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने

बताया कि रहीमपुर 36 लाख, इब्राहिमपुर देह 72 लाख, लाठरदेवा शेख 71 लाख व झबरेडी कला में 82 लाख रुपये के निर्माण कार्य की स्वीकृति होने पर उन्होंने कहा कि जो वायदे उन्होंने जनता से किये थे, उन्हें पूरा करने में वह दिन-रात एक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक गॉव से दूसरे गॉव को जोडने का कार्य भी उन्होंने पूरा कर लिया है। इन चारो गॉवों के आन्तरिके कार्य उनके द्वारा किये जाने की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही कहा कि कोई भी गॉव ऐसा नही बचेगा, जो विकास कार्यो से वंचित रह जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share