रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में प्रदेश भर में चल रहे अभियान को सफल बनाने हेतु बहादराबाद थाने में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
थाना बहादराबाद पर नियुक्त प्रभारी महिला हेल्प डेस्क महिला उप निरीक्षक पूनम सिंह द्वारा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी, संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ. श्वेता अवस्थी, सह- संयोजक मीनाक्षी रावत व विश्व विद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 से 6 मार्च तक प्रदेशभर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरव शक्ति एप और पुलिस हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण को रोकने के संबंध में विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त आंतरिक शिकायत समिति के संबंध में एक सारगर्भित वक्तव्य दिया गया। साथ ही छात्र- छात्राओं के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share