Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / विहिप के संगठन मंत्री एवं पूर्व विभाग प्रचारक मुनेंद्र शर्मा का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन, गहरा शोक व्याप्त

विहिप के संगठन मंत्री एवं पूर्व विभाग प्रचारक मुनेंद्र शर्मा का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन, गहरा शोक व्याप्त

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड के संगठन मन्त्री, पूर्व विभाग प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक) संघ मुनेंद्र शर्मा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। संघ एवं भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बताया गया है कि मुन्नेंद्र शर्मा पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके शरीर के कुछ आंतरिक अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया था। इस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा एवं संघ के नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, अभिषेक चंद्रा, अनुज सैनी, संजीव तोमर, कुलदीप तोमर, नवीन जैन आदि ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share