भारत-तिब्बत सहयोग मंच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश मंत्री बने वैद्य टेक वल्लभ

रुड़की। ( बबलू सैनी ) भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विपिन कैंथोला तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया हैं। जिसमे वैद्य टेक वल्लभ रुड़की को प्रदेश मंत्री, मनोज मधवाल पौड़ी को प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी युवा विभाग, योगेश अग्रवाल कोटद्वार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनीता मल्होत्रा को प्रदेश मंत्री महिला विभाग एवं कुसुम खंतवाल को प्रदेश मंत्री महिला विभाग नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुंसाई ने सभी पदाधिकारियों से विश्वास रखते हुए आग्रह किया है कि सभी भारत तिब्बत सहयोग मंच के विचारों को आत्मसात करते हुए मंच के मार्गदर्शक डॉ. इन्द्रेश कुमार के भारत तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों के लिए पूर्ण रुप से कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड प्रान्त में मजबूती से कार्य करेगा तथा तिब्बत को आजादी दिलाने में एवं मानसरोवर की मुक्ति के लिए पूर्ण रुप से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। रुडकी से प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ को भारत तिब्बत सहयोग मंच ने प्रदेश मंत्री नियुक्त किया। ज्ञात रहे कि वैद्य टेक वल्लभ बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़े रहे हैं। आरएसएस के करीबी होने के साथ वह भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वैद्य टेक वल्लभ भाजपा में चिकित्सा प्रकोष्ठ में नगर मंत्री, नगर संयोजक, जिला संयोजक तथा मुख्यधारा में नगर मंत्री जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया। इसके साथ ही विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखंड के संस्थापक सदस्य, विभाग संयोजक, प्रदेश संगठन मंत्री एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वैद्य टेक वल्लभ भारतीय ब्राह्मण समाज में कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा में प्रदेश मंत्री हैं। इसके साथ ही वैद्य टेक वल्लभ महाकाल रामेश्वर धाम फिरोजपुर रुड़की के अध्यक्ष भी हैं तथा लायंस क्लब में 10 वर्ष सदस्य रहे अनेक दायित्वों का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share