रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाने एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के अन्तर्गत आने वाली काॅलोनियों भारत कालोनी एवं कीर्ति नगर में नयी कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के अवसर पर सर्व प्रथम कीर्ति नगर कालोनी के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, एवं उनकी कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष शम्भु प्रसाद बुड़ाकोटी, महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत, सचिव हर्ष सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष शेर सिंह रावत, सदस्य कुन्दन सिंह रावत एवं महिला अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी, भारत काॅलोनी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष नित्यानंद नन्द जुयाल, उपाध्यक्ष शेखरानन्द कोठारी, महासचिव भारत सिंह नेगी, विजय सिंह बिष्ट, विजय सिंह रावत, धर्म सिंह गुसाईं, शिव चरण ध्यानी, महिला अध्यक्षा मुन्नी देवी रावत, ऊषा देवी बिष्ट, नीलम रावत को केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। हर्ष प्रकाश काला ने नयी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नयी कार्यकारिणी पुराने पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए कालोनी की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेगी। अशोक क्षेत्रीय विकास समिति जो सभी कालोनियों की मातृ रुपेण है। सभी काॅलोनियों के सहयोग से प्रत्येक काॅलोनी के विकास के लिए एक जुटता का परिचय देते हुए हर संघर्ष में सभी को साथ लेकर कार्य करेगी उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह मनाने पर विचार करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की पूर्व में अशोक नगर धर्मशाला एवं गढ़वाल सभा भवन में बैठक करने पर तय किया गया था कि प्रत्येक कालोनी से दो-दो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जिसमें 5 नवम्बर तक सभी क्षेत्र के कलाकार अपना नाम दें दें। जिसमें सुभाष नगर क्षेत्र से प्रेम गोदियाल, कमला बमोला, पिताम्बर बौठियाल, माणिक एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के अन्तर्गत सभी कालोनियों के अध्यक्ष 6 नवम्बर सुबह 11 बजे तक मायाराम भट्ट सांस्कृतिक सचिव एवं सुभाष नगर क्षेत्र से प्रेम गोदियाल एवं कमला बमोला एवं डिफेंस काॅलोनी, लक्ष्मी नगर, मोहनपुरा से सत्यभामा जुगरान, शर्मिला कंडारी को अवगत करा दें कि किस प्रस्तुति में कितने कलाकार हैं, जिससे कार्यक्रम को सही एवं अन्तिम रुप दिया जा सके एवं कलाकारों को सम्मानित करने की व्यवस्था की जा सके। बैठक में उपाध्यक्ष जिवा नन्द बुडाकोटी, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ट्यूबवेल प्रवीण कुमार चैधरी, सांस्कृतिक सचिव मायाराम भट्ट, सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शिवाजी काॅलोनी अध्यक्ष देव सिंह सांवत, आदर्श शिवाजी काॅलोनी अध्यक्ष गौर सिंह भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, न्यू आदर्श शिवाजी नगर अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, भारत कालोनी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह कुंवर एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष नित्यानंद जुयाल एवं कार्यकारिणी, कीर्ति नगर के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत कार्य कारिणी सदस्यों के साथ नन्दा काॅलोनी से कविता रावत आदि कालोनियों के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हर्ष प्रकाश काला केन्द्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने की। अतं में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह स्वर्गीय श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल अशोक नगर निकट ढंडेरा रेलवे स्टेशन रुडकी में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। सभा का संचालन सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share