रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
त्यागी समाज द्वारा आगामी 8 अक्टूबर को बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय संयुक्त प्रतिभा अलंकरण समारोह में समाज के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों और 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके बुजर्गो को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए त्यागी समाज विकास एवम कल्याण समिति, उत्तराखंड की फाजिलपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रदीप त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी चुड़ियाला ने बताया कि 8 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे बी एस एम इंटर कॉलेज में एक संयुक्त प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेन्द्र त्यागी और गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री के एमडी सुरेश त्यागी विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि सम्मान समारोह में त्यागी समाज के सभी गांवो सहित उत्तराखंड में रहने वाले त्यागी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में बच्चो के अंकपत्र एकत्र करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रत्येक गांव तथा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी और संचालन प्रदीप त्यागी ने किया। बैठक में त्यागी समाज के संरक्षक जे.डी त्यागी, मामचंद त्यागी, पवन त्यागी प्रधान, प्रदीप त्यागी, मक्खन सिंह त्यागी, धीरेन्द्र, संजय त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, नरेश त्यागी, सुभाष त्यागी, विनोद त्यागी, प्रधान प्रदीप त्यागी, निरंकार त्यागी, परतोष त्यागी, नीरज त्यागी, सतपाल त्यागी, कुलदीप त्यागी, महीपाल त्यागी, सतीश त्यागी, तेजपाल त्यागी, विपिन त्यागी, योगेश त्यागी, सन्नी त्यागी, शिवकुमार त्यागी, सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share