त्यागी विकास एवं कल्याण समिति रुड़की कार्यकारिणी का शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासनिक भवन में सम्पन्न हुआ चुनाव, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राकेश कुमार त्यागी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) त्यागी विकास एवं कल्याण समिति रुड़की कार्यकारिणी का चुनाव आज सिंचाई विभाग प्रशासनिक भवन में निर्विरोध रुप से संपन्न हुआ। जिसमें डाॅ. राकेश त्यागी को अध्यक्ष, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी को महामंत्री एवं विनोद त्यागी को निर्विरोध रुप से कोषाध्यक्ष चुना गया।
त्यागी समाज की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर आज सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में त्यागी समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में 7 सदस्य चयन समिति ने तीनों पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी, महामंत्री नरोत्तम त्यागी एवं कोषाध्यक्ष विनोद त्यागी ने निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा त्यागी समाज के लिए निष्ठा के साथ काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाज के उपस्थिति सभी प्रबुद्ध लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान त्यागी समाज के संरक्षक जेडी त्यागी, माधवराम त्यागी, राजबल त्यागी, धर्मपाल त्यागी, बालेश्वर त्यागी, नवीन त्यागी, मास्टर प्रदीप त्यागी, ओमदत्त त्यागी, मंडी समिति चेयरमैन ब्रजेश त्यागी, नरेश त्यागी, अमित त्यागी, मुनेश त्यागी, परतोष त्यागी, प्रमोद त्यागी, अवनीश मोदी, अनिरुद्ध त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, योगेश त्यागी, अशोक त्यागी, आदेश त्यागी, ईश्वरदत्त त्यागी, अशोक त्यागी, विकास त्यागी, बालेश त्यागी, तरुण त्यागी, शिवकुमार त्यागी, नरेश त्यागी, मुकेश त्यागी, पवन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share