2.15 ग्राम अवैध स्मैक व 48 पव्वे देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कलियर। ( मुजम्मिल सिद्दकी ) पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, कलियर थाने में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बावनदर्रा धनौरी सिंचाई विभाग दोनों नहरों के बीच में गुर्जरों की झोपड़ी से 100 मीटर आगे से रहमान साबरी पुत्र शहीद अहमद निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर को 2.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर भणडारी, उप निरी0 अश्वनी बलूनी, का. राहुल नेगी, अलियास शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर उच्चाधिकारियों के निर्देशनुसार कलियर थाना क्षेत्रान्तर्गत थानाध्यक्ष कलियर के नेतृत्व में ग ठित पुलिस टीम ने आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान ओबीसी तिराहा से 50 मीटर आगे सड़क पर अमित सैनी पुत्र मूल्कीराज निवासी जसवावाला कलियर को 48 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर भणडारी, का ओमवीर व विरेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share