रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नगला-कुबड़ा में प्रेम-प्रसंग के चलते दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई लोगों ने घरों में घुसकर हमला किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। ये ही नहीं अलमारी मंे रखे जेवर भी लूट लिये। इस हमले में तीन महिला समेत 4 लोग घायल हो गये। पुलिस मौके पर पहंुची और स्थिति को संभाला। साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि नगला-कुबड़ा गांव निवासी एक युवती दस फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 फरवरी को एक वीडियो के दौरान पता लगा कि युवती और गांव के ही युवक ने आपस में कोर्ट मैरिज व निकाह कर लिया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ था। गांव निवासी कुर्बान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब लड़की पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लड़के पक्ष के घर में घुस गये और उन्होंने कुर्बान, वजीम, कादिर के घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने मना किया, तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इस हमले में महमूदा, शबनम, रुबिना व वजीम घायल हो गये। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस बल लेकर मौके पर पहंुचे और स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के गांव में पहंुचते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पीएसी तैनात की गई हैं। वहीं आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share