रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह तंवर प्रदेश राष्ट्रीय राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर बृजपाल सिंह पुंडीर के आदर्शनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से बात की। बैठक में उन्होंने बताया की उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिसके फलस्वरूप भारत सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण स्वर्ण जातियों को भी आर्थिक रुप से देने के आदेश कर दिए थे। जम्मू से कन्याकुमारी तक रथयात्रा निकाली गई, जो अनेक स्थानों से गुजरती हुई अन्त में दिल्ली में उसका समापन हुआ। इस यात्रा से वहां के सर्व समाज के लोगों को जागृत किया गया। अब 9 अगस्त से तीसरी रथ यात्रा जम्मू से पटना और रांची तक निकालेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जो उदयपुर में हुई थी में एक निर्णय लिया गया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को पूरे भारतवर्ष में समरसता दिवस के रुप में मनाएंगे। उन्होंने बताया कि कल (आज) राजपूत धर्मशाला कनखल हरिद्वार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान का सामूहिक रुप से जन्मदिवस मनाया जाएगा। वहीं ठाकुर बृजपाल सिंह पुंडीर ने एस.सी/एस.टी. एक्ट के दुरुपयोग पर गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह काला कानून जान बूझकर स्वर्ण जातियों को अपमानित करने के लिए बनाया गया है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इसको तुरंत समाप्त किया जाये। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी महानुभावों का धन्यवाद किया। बैठक में ठाकुर बृजपाल सिंह पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत महासभा उत्तराखंड, ठाकुर नरेंद्र सिंह गहलोत, सुधीर कुमार, बृजपाल सिंह कुशवाह, मनोज पुंडीर, यशवंत सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, राजकुमार पुंडीर, अभय सिंह पुंडीर, परसराम सिंह पुंडीर, अरविंद राजपूत, दुष्यंत पुंडीर, एडवोकेट अनिल पुंडीर, जयवीर सिंह चौहान, कुंवर संग्राम सिंह पुंडीर आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share