ससुराल आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

रुड़की। रात्रि के समय ससुराल में आये दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया।
बताया गया है कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेडेकी सैदाबाद गांव निवासी मांगेराम की बेटी की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला निवासी मनीष के साथ हुई थी। मनीष की पत्नि रक्षाबंधन के दिन से अपने मायके आई हुई थी। पत्नि को लेने के लिए मनीष तीन दिन से बेहेडेकी सैदाबाद स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ था। चर्चा है कि पति-पत्नि का किसी बात को लेकर मनमुटाव भी था। बृहस्पतिवार की रात्रि वह खाना खाकर सो गया। रात्रि में ही देखा कि दामाद मनीष छत के हुक से लटका हुआ हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस रात्रि में ही बताये गये स्थान पर पहंुची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मनीष की हत्या करने का आरोप लगाया। झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मनीष ससुराल में आया हुआ था और फांसी लगाने से उसकी मौत हुई। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share