रुड़की। ( बबलू सैनी )  पुलिस उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में गौकशी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भगवानपुर पुलिस ने आज गौकशी में सलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज्जुपूर रोड़ पर वाहन छोटा हाथी सं0- यूके08सीए-3324 को रोकने का प्रयास किया गया, तो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर अपने वाहन को तेजी से लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने चौकी तेज्जुपूर से कुछ दूर आगे पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति सईद पुत्र हमीद (58) नि0 बिलासपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त छोटा हाथी मंे एक जिन्दा गाय गौकशी के लिये परिवहन करना स्वीकार किया। उक्त वाहन को चैक किया गया, तो वाहन में एक गाय क्रुरतापूर्वक रस्सी से बंधी हुई पाई गई। जिस पर अभियुक्त सईद उपरोक्त को मय वाहन छोटा हाथी व एक जिंदा गाय के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0- 364/2022 धारा 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 6/11(2) उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसआई अशोक रावत, सिपाही नरेशक ुमारव नितेश धस्माना शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share