रुड़की। आज ग्राम सुनहरा में कश्यप समाज की शेरनी बहन फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर मनोज कश्यप ने कहा कि बहन फूलन देवी ने 22 बलात्कारियों को मौत के घाट उतार दियाथा। वह भारत की पहली व विश्व की 4वीं क्रांतिकारी महिला थी। ऐसी वीरांगना, जिसने गलत लोगों को ऐसी सीख दी, कि उनकी पीढ़ियां भी कभी किसी महिला से दुष्कर्म जैसे कृत्य न कर सके। इससे पूर्व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं दूसरी ओर कश्यप दल फाउण्डेशन के तत्वाधान में अजीतपुर के प्रिय पब्लिक स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर शिक्षक धर्मपाल कश्यप ने बताया कि वह कई बार निजी रुप से भी फूलन देवी से मिले। समाज के प्रति उनका लगाव और कर्मठता का कहीं अन्य उदाहरण नहीं मिला। सदियों तक उनकी जीवनशैली शक्ति प्रदान करती रहेगी। वहीं दिनेश कश्यप ने बताया कि फूलन देवी का बलिदान हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। वहीं रश्मि कश्यप ने कहा कि फूलन देवी की जीवनी देश की हर महिला में एक शक्ति का संचार करती रहेगी। वह साक्षात दुर्गा माता का रुप थी, जिन्होंने दर्जनों अत्याचारियांे का संहार कर उनके किये की सजा दी। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष अरूण कश्यप लोकेश कश्यप, दीपक, अनुज, मोहित, मास्टर संदीप कश्यप, संग्राम कश्यप, विपिन कश्यप, नितिन कश्यप, नेतराम कश्यप, एडवोकेट गौतम कश्यप, राहुल कश्यप, दिलीप कुमार, शशि कुमार, सोनू कश्यप समेत बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share