राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में चल रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

रुड़की। राजा महेन्द्र प्रताप इंटर काॅलेज में चल रही पांच दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस मौके पर रणपाल सिंह पंवार जीआईसी द्वारा विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मैडल व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम के हर खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया। उंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक टीम के प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्रों को भी प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में खेड़ा जट्ट बालिका वर्ग टीम ने प्रथम तथा नारसन खुर्द की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में आशीष प्रथम व विशाल द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम व अनु द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 400 मीटर दौड बालक वर्ग में प्रवेश प्रथम तथा विपुल द्वितीय स्थान पर रहे। तथा बालिका वर्ग में मानसी प्रथम व शिवानी द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर कमांडर कृष्णपाल, फुटबाल मैनेजर विक्की देशवाल, कोच समीर अहमद, सीमा, डाॅ. आलोक कुमार द्विवेदी, कपिल त्यागी, रानू, जयवीर सिंह, जसबीर, नीटू का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share