रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
आज नगर के होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा पीएम मोदी विश्व स्तर पर देश की अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए। उनके नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र और सुरक्षा की दृष्टि से देश मजबूत हुआ है। यहां सेना के पास आज आधुनिक हथियार है और ऐसे कई हथियारों का निर्माण भी भारत स्वयं कर रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है। आज कोई भी देश भारत को तिरछी नजर से नहीं देख रहा, क्योंकि भारत अब पहले से ज्यादा मजबूत और सशक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब भारत से जो भी कोई पंगा लेगा, उसका उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब देश मैकाले की शिक्षा नीति से आजाद हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में देश ने नए आयाम स्थापित किये। क्योंकि नई शिक्षा नीति आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी, इसमें अमूल-चूल परिवर्तन आएगा। रावत ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बात प्रधानमंत्री ने कही और देश ने उस पर काम किया। इसके साथ ही ई-व्हीकल को आगे बढ़ाने में भी तेजी के साथ काम हो रहा है, इससे पर्यावरण की दृष्टि से तो देश अच्छा होगा ही, साथ ही डीजल-पेट्रोल आदि को लेकर अन्य देशों पर निर्भरता खत्म होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी देश-प्रदेश आगे बढ़ रहा है और होम- स्टेट के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर उन्होंने मड-राफ्टिंग के लिए भी अच्छे प्रयास किए ताकि एडवेंचर के शौकीन इस मड राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकें। इसमें बरसात के समय में राफ्टिंग का आनंद लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां बंजर जमीन है, वहां की खेती को उपजाऊ बनाने के लिए सोलर फार्मिंग का अभियान चलाया गया, जो बेहतर साबित हुआ। इससे किसानों की आय में वृद्धि हुई। प्रेमचंद्र अग्रवाल के घटनाक्रम को लेकर कहा कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसा कृत्य शोभा नहीं देता। सरकार इस मामले में उचित कदम उठाए। वही शुगर मिल पर उमेश कुमार और पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा धरने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इसमें ऐसा तरीका निकालेगी, जिससे गन्ना भुगतान हो सके। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को वह टालते नजर आए और पार्टी के हित में ही अपना हित बताया। साथ ही कहा कि पार्टी को तय करना है कि उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपी जाए। पत्रकार वार्ता में विधायक प्रदीप बत्रा प्रदेश, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, चेयरमैन प्रदीप चौधरी, अभिषेक चंद्रा, संजीव तोमर, संजय त्यागी, राजन गोयल, धीर सिंह रोड, विवेक चौधरी पार्षद, सुशील त्यागी, राजकुमार पुंडीर, अभय सिंह पुंडीर, संजीव त्यागी, प्रमोद चौधरी, सतीश यादव, सौरभ गुप्ता, भारत कपूर, अमन गोयल, धीरज पाल, गौरव त्यागी, अनुज प्रजापति, धर्मवीर पिंकी, नरेश शर्मा, कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share