रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही आम आदमी के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ हैं और जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में नंबर-1 पर होगी।
रुड़की के गांधी शिल्प कन्या इंटर काॅलेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। देश की प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति) जोकि आदिवासी जनजाति से हैं, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं। क्योंकि महला सशक्तिकरण के लिय यह बड़ा उदाहरण हैं। उन्हांने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक हैं। ऐसा बजट पहले कभी नहीं आया। कहा कि यह लोगों को जोड़ने वाला बजट हैं, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ ही आम नागरिक के बारे में भी केंद्र सरकार ने सोचा है। महिलाओं को सम्मान पत्र के रुप में बड़ी योजना दी गई हैं। इस बजट में प्रधानमंत्री ने आम आदमी व गरीब व्यक्ति की भी चिंता की हैं। साथ ही किसानों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। कहा कि बजट में कृषि उत्पादन आॅनलाईन खरीदे-बेचे जाने की योजना हैं। देश में अधिकतर किसान मोटा अनाज पैदा करते हैं। मोटे अनाज को श्री अन्न के नाम से योजना लागू की गई हैं। जिसमंे मोटा अनाज विश्व स्तर तक पहंुचाया जा सके और किसान समृद्ध बन सके। उन्होंने कहा कि इस बजट में रेलवे का अब तक का सर्वाधिक बजट रेलवे का हैं, जिसमें उत्तराखण्ड को विशेष रुप से ध्यान में रखा गया हैं। इस बजट में प्रदेश को दस अमृत स्टेशन मिले हें, जिसमें रुड़की भी शामिल हैं। अमृत स्टेशन का कार्य भी जल्द शुरु होगा। इसके साथ ही रुड़की में तीन वंदेभारत ट्रेन भी जल्द शुरू होंगी। इसके साथ ही कोरोना काल से पहले बंद की गई पेसेंजर ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेल मंत्री को उनकी ओर से पत्र दिया गया हैं। जल्द ही वह ट्रेनें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि सर्व में आया है कि अर्थव्यवस्था में भारत विश्व में दसवें से 5वें स्थान पर पहंुचा हैं, जल्द ही नं-1 पर पहंुचेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share