Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / तहसील स्थित भाजपा नेता नवीन जैन के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा महाराज व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस

तहसील स्थित भाजपा नेता नवीन जैन के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा महाराज व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस

रुड़की। ( मुकेश कुमार )
राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यलाय पर भाजपा पदाधिकारीगणों व अधिवक्तागणों ने आचार्य आदर्श भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधिवत कराया ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वर्ष पूर्ण होने पर 71वे जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ कर आहूति डालकर उनकी दीर्घायु होने व स्वास्थ्यवर्धक रहने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि वह हमेशा राष्ट्र को अपने नेतृत्व में संभाले और पूर्ण वैभवशाली बनाए। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघ चालक जल सिंह सैनी व प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी कार्यक्रम अतिथि रहे। भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्र के लिए सौभाग्य है कि आज भगवान विश्वकर्मा सृष्टिरचनाकार का जन्मोत्सव है, जिसे पूर्ण राष्ट्र मना रहा है। विश्वकर्मा जी ब्रह्मा के मुख से प्रकट हुए थे। उन्होंने इंद्रलोक, स्वर्गलोक, लंका, पुष्पक विमान की रचना की थी। इस अवसर पर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष आदर्श कुमार गुप्ता, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष बी एल अग्रवाल, राष्ट्र सम्मान संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी धीमान, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र लखेड़ा, अमित कपूर, सुजीत कुमार शर्मा, नरेद्र कुमार जैन अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सदस्य, अनुज आत्रेय, अशोक कुमार आर्य, सुशील कुमार, अश्विन भारद्वाज, नरेश कुमार नागियांन, सचिन गोंड़वाल, आश्मोहम्मद, सहजाद, पंकज जैन, सुमित बिरला, सुनील गोयल एडवोकेट, अशोक कुमार, विनय जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share