गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने छापेमारी कर पकडा 60 किलो गौमांस, 1 गिरफ्तार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भगवानपुर में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्कवायड की टीम ने सोमवार को प्रतिबंधित मांस ले जा रहे एक बाईक सवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 60 किलो प्रतिबंध्ति गौमांस बरामद किया गया। आरोपी ने गौकशी में शामिल अन्य तीन साथियों के नाम भी टीम को बताये। उनकी तलाश में भी टीम दबिश दे रही हैं।
दरअसल उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्कवायड हरिद्वार के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिकरोढ़ा के जंगल में एक स्थान पर गौकशी की गई हैं। गौकशी के बाद मांस लेकर एक युवक पुहाना चैक की ओर से फ्लाईओवर से जायेगा। सूचना पर टीम ने बाईक सवार को पकड़ लिया। उसकी बाईक पर एक थैलानुमा बैग था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बैग में गौमांस भरा हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हसीन निवासी सिकरोढ़ा बताया। बताया कि उसने अपने साथी अलीम पुत्र सलीम, कादिर पुत्र हाफिज, इश्तकार पुत्र फानू निवासी ग्राम सिकरोढ़ा के साथ मिलकर एक काले रंग का बड़ा बैल गांव सिकरोड़ा के बाग में काटा गया था, जिसके गौमांस को लेकर सभी ने अपने-अपने हिस्सों में बांट लिया था। उसके हिस्से में लगभग 60 किलो मांस आया था। जिसे वह मोटरसाईकिल पर बिक्री के लिए पुहाना गांव ले जा रहा था। गौ संरक्षण स्कवायड की टीम के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया हैं। साथ ही अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही हैं। पुलिस टीम में कां. प्रवीण कुमार व प्रवीण सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share