राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बनाये जाने पर शिक्षक प्रकोष्ठ ने जताई खुशी

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) पूर्व प्रधानाचार्य व राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी को उत्तराखण्ड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदीप त्यागी ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रुप में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का अनुभव पार्टी के काम आयेगा। वहीं पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने भी डॉ. कल्पना सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश सैनी ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में भाजपा और मजबूत होगी। इस मौके पर डॉ. राजबल त्यागी, डॉ. नरेन्द्र शर्मा, डॉ. वीके शर्मा, राकेश त्यागी, अवनीश मोदी, अशेाक त्यागी, ब्रिजेश फौजी, सेवाराम त्यगाी, एकांत भारद्वाज, मधु त्यागी, निशा गोयल, श्रद्धा, हिंदू, सारिका त्यागी, कंचन अरोड़ा, मीनाक्षी त्यागी आदि ने भी डॉ. कल्पना सैनी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share