रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा देर शाम प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई। इसमें सुशील त्यागी को पुनः (पांचवी बार) प्रदेश कार्य समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से समर्थकों व भाजपाइयों में हर्ष की लहर है।
विगत देर रात प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद पुनः (5वीं बार) सुशील त्यागी को सदस्य बनाये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान सदस्य मनोनीत होने पर सुशील त्यागी ने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे।
ज्ञात रहे कि सुशील त्यागी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे और संघ पृष्ठभूमि से जुड़ गये और तभी से लगातार वह राजनीतिक सीढियां चढ़ते गये। रुड़की शहर में सुशील त्यागी एक मात्र ऐसे नेता है, जिन्हें पार्टी ने उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए 5वीं बार प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया। इससे पूर्व वह प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रवक्ता रह चुके है। इसके अलावा राज्य चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य भी रहे। साथ ही जिले के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी को मज़बूती प्रदान की। जिसके कारण पार्टी द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share