रुड़की। ( बबलू सैनी )  यूक्रेन में फंसे मैडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र लगातार अपने वतन वापसी हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला के तेलपुरा गाँव निवासी आफताब आजम यूक्रेन से सकुशल वापस घर लोट आया।
गौरतलब है कि आफताब आजम यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, जो युद्ध के चलते यूक्रेन में फंस गया था। जिसे आज भारत सरकार ने सकुशल घर वापसी करा दी। उल्लेखनीय है कि एसडीएम ब्रजेश कुमार तिवारी बुधवार को आफताब आजम के परिवारजनो से मिले थे, जिन्हें एसडीएम तिवारी ने आफताब आजम को जल्द भारत लाए जाने का आश्वासन दिया था। जिसे आज बृहस्पतिवार को घर वापसी कर परिवारजनो से मिलवा दिया। कल तक आफताब के पिता मासूक अली व चाचा प्रधान नासिर अली उसको लेकर चिंतित थे, मगर आज परिवारजनो में खुशी का माहोल है। आफताब के इस्तकबाल के लिए परिजन व क्षेत्र के लोग उसको रिसीव करने के लिए कस्बा बिहारीगढ़ पहुंचे, जहां पर उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ आफताब आजम का इस्तकबाल किया। वहीं एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ देकर आफताब का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर
 यूक्रेन में फंसे मैडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र लगातार अपने वतन वापसी हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज रुड़की स्थित आदर्शनगर निवासी पारस सैनी यूक्रेन से सकुशल वापस घर लोट आया।
गौरतलब है कि पारस सैनी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, जो युद्ध के चलते यूक्रेन में फंस गया था। जिसे आज भारत सरकार ने सकुशल घर वापसी करा दी। मूलतः पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के माजरी गांव निवासी पीडब्ल्यूडी श्रीनगर में सेवारत् सहायक अभियंता महक सिंह सैनी का पुत्र पारस सैनी आज दोपहर के समय यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहंुच गया। जिसका पड़ोसियों व गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं लोजमो संयोजक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी ने भी पारस सैनी को घर जाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि यूक्रेन से सकुशल लौट कर आना वास्तव में बड़ी चुनौती थी। वहीं दूसरी ओर
 यूक्रेन में फंसे मैडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र लगातार अपने वतन वापसी हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज रुड़की निवासी आर्यन चौधरी यूक्रेन से सकुशल वापस घर लोट आया।
गौरतलब है कि आर्यन चौधरी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, जो युद्ध के चलते यूक्रेन में फंस गया था। जिसकी आज भारत सरकार ने सकुशल घर वापसी करा दी। अजय चौधरी के पुत्र आर्यन चौधरी आज दोपहर के समय यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहंुच गया। जिसका भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी व अनेक गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते आज युद्ध क्षेत्र यूक्रेन से सभी छात्र सकुशल अपने वतन वापसी हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार प्रकट किया। साथ ही अजय चौधरी को भी बधाई दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share