एसटीएफ उत्तराखंड की बरेली के फतेहगंज क्षेत्र के सराय में बड़ी कार्रवाई, 108 ग्राम स्मैक व 2 लाख 1200 की नगदी के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून।
एसटीएफ़ उत्तराखंड ने स्मैक तस्करी के गढ जनपद बरेली के फतेहगंज क्षेत्र के मौहल्ला सराय में बडा आपरेशन चलाया। विगत कुछ वर्षो से उत्तराखण्ड राज्य में युवाओ में नशे की बढती प्रवृत्ति के कारण उत्तराखण्ड पुलिस/एसटीएफ द्वारा समय-समय पर प्रभावी अकॅुश हेतु कार्यवाही की जाती रही है। आज के समय में ड्रग माफिया के लिए खौफ का दूसरा नाम आईपीएस अजय सिंह साबित हो रहा है।


उक्त परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदो में समय-समय पर गिरफ्तार सप्लायरो या खरीद कर लाने वाले अभियुक्तो से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज से खरीदने की बात सामने आयी थी, जिनमें कुछ नाम बार-बार सामने आते थे।

उत्तराखण्ड के श्यामपुर, हरिद्वार में मार्च माह में गिरफ्तार अभियुक्तों से 577 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी, जिन्होने पूछताछ पर बताया कि वह स्मैक को उ.प्र. के जनपद बरेली, फतेहगंज निवासी रिजवान पुत्र शमशाद से खरीद के लाये है। पूर्व में भी कई बार रिजवान उक्त से वो स्मैक खरीद चुके है तथा इसके लिये उसके बैंक खाता में पैसा जमा कराते है और नकद भी देते है। रिजवान के बैंक खाते के विवरण की जाँच की गई तो माह दिसम्बर 2020 से अप्रैल 2021 तक उसके खाते में 28 लाख रूपये का लेन-देन अलग-अलग तिथियो में होना पाया गया एवं उसकी पत्नी तबस्सुम के बैंक खाते में भी स्मैक पैडलरो द्वारा स्मैक की खरीद-फरोख्त हेतु लाखो रूपये जमा कराये गये है। इसके अतिरिक्त समय-समय नारेकोटिक्स में गिरफ्तार अभियुक्तों से भी उपरोक्त रिजवान के द्वारा बरेली से स्मैक बेचने के तथ्य प्रकाश में आ रहे थे। उच्चाधिकारियों द्वारा सप्लायरों के साथ-साथ मुख्य स्मैक के स्रोत उत्तर प्रदेश बरेली के सराय मौहल्ला, फतेहगंज में कार्यवाही हेतु एसटीएफ/एडीटीएफ निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा एक माह तक गोपनीय सूचनाये एकत्रित की गई, तो रिजवान नाम के मुख्य सप्लायर का नाम सामने आया। रिजवान उक्त के घर फतेहगंज बरेली में देर रात दबिश देकर 108 ग्राम स्मैक एवं दो लाख बारह सौ रूपये के साथ उसकी पत्नी तबस्सुम पत्नी रिजवान नि. सराय मौहल्ला, फतेहगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान अभियुक्त रिजवान अधेंरे का फायदा उठाकर छत से कूद कर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। तबस्सुम उक्त के विरूद्व थाना फतेहगंज पश्चिमी मे मु.अ.स. 141/ 21 धारा 8/21, 27 (ए) एनडीपी एक्ट में पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई, उपनिरीक्षक प्रियंका मैन्दोलाहे. का. (प्रो.) चिरन्जीत सिंहहे, का. बाबू खान, हे.का. प्रकाश दत्तका, अनूप सिंह, का. जय सिंह, का. प्रदीप जुयाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share