रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाजी नौशाद अली ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की सरकार है और पिछले 6 सालों में भाजपा सरकार के रोज नये-नये मामले सामने आये हैं। जीरो टाॅलरेंस पर सरकार फेल होती दिखाई दे रही है। विधानसभा कर्मचारियों के धरना देने पर उन्हें जबरन हटाए जाने को निंदनीय करार देते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाजी नौशाद अली ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टााॅलरेंस का राग अलापने वाली उत्तराखंड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा पिछले 6 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार के रोज नये -नये मामले सामने आये हैं। ये ही नहीं रोजगार के नाम पर युवाओं से उनके परिवार की खून पसीने की कमाई डकारी जा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला तथा सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाला और विधानसभा भर्ती घोटालों में जीरो टोलरेंस की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। हाजी नौशाद अली ने कहा कि राज्य को-आॅपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी जैसे पदों की भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। भर्ती में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देने की नीयत से चयन परीक्षा उत्तराखण्ड के किसी स्थान पर करने की बजाय नोएडा में आयोजित कर स्थानीय बेरोजगार नौजवानों के हक को मारा गया। पूर्व की भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि सरकार में उगाही की खुली लूट मचाई गई। जिस पर लगाम लगाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार आम आदमी के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। आगामी वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बननी जा रही है। जिसके लिए आमजन का सहयोग बेहद जरुरी है और ऐसी भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ भी एकजुट होकर लड़ना बेहद जरुरी है। क्योंकि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों सरकारों ने नौजवानों के साथ छल किया है। भाजपा सरकार झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दे पाई विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों को जबरन हटाया जाना निंदनीय है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share