रुड़की।  ( बबलू सैनी ) महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘भारत जोड़ो तिरंगा’ यात्रा निकालकर देश के शहीदों की जय के नारे लगाये गये। ऐसा कर कांग्रेसियों ने एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा के दूसरे दिन सभी कांग्रेसी चन्द्रशेखर चौक पर एकत्र हुये और यहां से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहे, इंकलाब आदि के नारे लगाये और सिविल लाईन से होते हुए शताब्दी द्वार पहंुचे। इस मौके पर बोलते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो तिंरगा यात्रा के माध्यम से लोगों को एकजुट कर देश को मजबूत करने का काम कर रही हैं। यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं और यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर शहीदों को याद किया जा रहा हैं। साथ ही देश की जनता को एकजुट करने का काम भी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, राजकुमार सैनी, विकास त्यागी, मुनेश त्यागी, भूषण त्यागी, श्रवण गोस्वामी, हेमेन्द्र चौधरी, लवी त्यागी, रईस अहमद, जसविंदर सिंह एडवोकेट, संदीप प्रधान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share