रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारणिी का गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव सैनी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी धर्मशाला रुड़की के सभागार में किया गया। इस दौरान राजस्थान में हुई घटना की सभी ने घोर निंदा की तथा दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के प्रदेश संरक्षक डॉ. पहल सिंह सैनी, किरण पाल सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज बहादुर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज सैनी, वरूण सैनी, महेन्द्र सिंह सैनी, कुमाउ गदरपुर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी (गढ़वाल), प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र सैनी हरिद्वार, प्रदेश संगठन मंत्री एड. आशीष सैनी, प्रदेश सचिव नितिन सैनी, प्रदेश महामंत्री कविन्द्र सैनी कुमाउ गदरपुर, प्रदेश कानूनी सलाहकार सरिता सैनी एडवोकेट, प्रदेश सचिव अजय सैनी, प्रदेश सह-संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद सैनी, प्रदेश सह-सचिव आशु सैनी, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार ऋषिपाल सैनी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश सैनी व रुड़की जिलाध्यक्ष सोहनवीर सैनी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी गठन से पूर्व महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव सैनी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रुप में पहंुचे लोजमो संयोजक सुभाष सैनी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार सैनी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा संगठन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share