रुड़की पहुँचने पर हुआ कॉंग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा हेमा पुरोहित का भव्य स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) मलकपुर चंुगी स्थित कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल जिला ग्रामीण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देहरादून से पहंुची कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने हरिद्वार जिले की कांग्रेस सेवादल की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन गुप्ता एवं हरिद्वार जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा हेमा पुरोहित को गुलदस्ता देकर एवं शाॅल ओढाकर जोरदार स्वागत किया। वक्ताआंे ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मजबूती से कार्य करना होगा। हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर सीताराम शर्मा, सलीम सलमानी, कैलाश शर्मा, बैनी सैनी, सुरेश चोपड़ा, याकूब अंसारी, सुभाष कश्यप, नरेश कश्यप, सिंकदर, आरिफ, जिला महासचिव के पद पर शिवकुमार कश्यप, तहसीन अली, असलम खान, सुनील कुमार, राहुल कश्यप, वारिस अली, जाकिर हुसैन एवं जिला सचिव के पद पर सलीम, अमित कौशल, कपिल, दिलशाद, मुशर्रफ, रेहान, रोहित कश्यप, राजकुमार कश्यप, सुभाष को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की अपील की। वहीं कांगे्रस महासचिव सचिन गुप्ता ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का हैं। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से जुट जायें और पार्टी को मजबूत प्रदान करने में अहम भूमिका निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share