रुड़की। ( बबलू सैनी ) भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता के निर्देश पर आज प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया। इनमें महासचिव नितिन चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी व जिलाध्यक्ष मो. अखलाक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी का आज के बाद भाकियू (अ) संगठन से कोई संबंध नहीं रह गया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के नये किसानों को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई। जिनमें कुलदीप चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता, योगेश चौधरी प्रदेश महासचिव, जोगेन्द्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष व चौ. सागर सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से आशा जताई कि वह ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए किसान हितों के लिए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं दूसरी ओर नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता व प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसान हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share