रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार जहां किसान हितों के लिए काम करते हैं। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में भी वह समय-समय पर अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल नवरात्र चल रहे हैं। आज वह रुड़की के चन्द्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में पहंुचे और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को पेठे के पैकेट बांटे। इससे पूर्व भी उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम में केलों का वितरण किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौ. सुभाष नंबरदार ने कहा कि इस समय माता के नवरात्र चल रहे हैं और अधिकतर लोग अपना ब्रत रखते हैं। उन्होंने अपना मन बनाया कि वह कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच जाकर धर्मार्थ कार्य करें। इसे देखते हुए उन्होंने अपनी गाडी में पेठे के सैकड़ों पैकेट रखवाये और कुष्ठ आश्रम पहंुचे तथा महिलाओं, बच्चों व पुरूषों को उनका वितरण किया। चौ. सुभाष नंबरदार ने कहा कि समाजसेवा मुझे अपने पूर्वजों से मिली हैं। जिसे वह आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुण्य कोई नहीं हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share