रुड़की। सोमवार को विकास खंड अधिकारी नारसन ब्लॉक भगवान सिंह नेगी द्वारा सांईं सिटी कॉलोनी आदर्श शिवाजी नगर, शिवाजी कॉलोनी, भारत कॉलोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा सहित अन्य कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कोरोना से बचाव हेतु छिड़काव कराया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला मंत्री किसान प्रकोष्ठ व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अध्यक्ष सतीश नेगी तथा सभी कॉलोनियों से देव सिंह सावन, शिवाजी कॉलोनी अध्यक्ष, नंदा ऐरी महिला अध्यक्ष शिवाजी कॉलोनी, आनंद सिंह कुंवर भारत कॉलोनी अध्यक्ष, गौर सिंह भंडारी आदर्श शिवाजी नगर अध्यक्ष, देशराज साईं सिटी कॉलोनी अध्यक्ष, विजय सिंह पवार मंडल मंत्री लंढौरा, रामलाल काला, श्रीमती प्रतिमा बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, दिगंबर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, सुनील नेगी, जमन सिंह पटवाल, हेमचंद खंतवाल आदि ने अपना सहयोग दिया। सतीश नेगी ने विकास खंड अधिकारी नारसन ब्लॉक भगवान सिंह नेगी द्वारा किए गए छिड़काव के लिए आभार व्यक्त किया तथा लोगों से कोरोना से बचने के लिए सभी सावधानी बरतने की अपील की। खंड विकास अधिकारी नारसन भगवान सिंह नेगी ने आम जनता से कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइज का प्रयोग व शरीर दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share