सपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने बीएसएम तिराहा स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

रुड़की। रुड़की में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सपा उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हें। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तराखण्ड में विजयरथ के साथ आएंगे।
रुड़की में बीएसएम तिराहा स्थित महानगर अध्यक्ष रामचन्द्र के कैम्प कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री को किसानों के आगे झुकना पड़ा और कृषि कानून वापस करने की घोषणा की। कहा कि अब उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया पर किसानों का अपमान किया। कभी किसानों को खालिस्तानी बताया, तो कभी पाकिस्तानी। कहा कि अब उन्हें पता लग गया होगा कि आंदोलन कर रहे लोग किसान ही हैं। कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उत्तराखण्ड निर्माण में सहयोग रहा। कहा कि 1994 में रामपुर तिराहा मुज्जफरनगर में हुई इस मामले में नेता जी को साजिश रचकर फंसाने के प्रयास किया गया था। अब सीबीआई ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। इससे साफ हो गया कि घटना भाजपा नेताओं की साजिश थी। प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडेय ने कहा सपा 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि अभी तक सभी सीटों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के पास सभी नाम पहुंचाए जाएंगे। जिसके नाम पर राष्ट्रीय नेतृत्व मोहर लगाएगा, उसे चुनाव लड़वाया जाएगा। कहा कि सपा किसी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन कर सकती है, जिसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होने कहा कि दिसम्बर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजयरथ के साथ उत्तराखंड आएंगे। यह विजयरथ मुजफ्रपफरनगर की सीमा से प्रदेश में प्रवेंश करेगा। आगे का रुट प्लान तैयार कर उन्हें भेजा जा रहा है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक का जिलाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, लोहिया वाहनी जिलाध्यक्ष आशु त्यागी एवं जगदीश प्रसाद को एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव शेख अहमद जमा, महानगर अध्यक्ष रामन्दर, नईम अब्बासी, मौसम अली, शहबान अली, हाजी खालिद, शायना, सुरेंद्र सैनी, राजेन्द्र कुमार, आशु त्यागी, आदेश त्यागी, रविन्द्र पाल, सुरेंद्र सिंह, राधिका यादव, कुमारी कोमल, बिशम्बर सिंह, मनवर अली, मोहम्मद इकबाल, शिवानी त्यागी, अंशु रानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share